बिहार में डोमिसाइल नीति लागू किए जाने की मांग को लेकर जनतांत्रिक विकास पार्टी चलाएगी हस्ताक्षर अभियान
पटना। जनतांत्रिक विकास पार्टी ने रविवार को महाराजा कंपलेक्स स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल कुमार ने कहा कि बिहार में डोमिसाइल नीति लागू हो बिहार के किसी भी परीक्षा या भर्ती में बिहार के मूल निवासी को आवेदन करने का अधिकार प्राप्त हो ताकि बिहार बेरोजगारी के दंश से मुक्त हो । रोजगार के लिए बिहारी युवाओं का पलायन को रोका जा सके।उन्होंने डोमिसाइल नीतिः पर जोड़ देते हुए कहा की बिहारी युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है । देश मे राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 8. 3 % है जबकि बिहार राज्य में बेरोजगारी दर 19.5 % है राज्य सरकार की खोखली विकास नीति का खामियाजा हमारे युवा छात्र एव छात्राएं भुगत रहे है।उन्होंने कहा की बिहार में शिक्षकों की बहाली में 2006 से डोमिसाइल लागू थी। 2006 में शिक्षकों की बहाली शुरू हुई उस समय बाहरी राज्य की अभ्यर्थी शिक्षक बनने के लिए योग्य नहीं थे शिक्षक बहाली के लिए आवासीय होना जरूरी था। इसी नियमावली पर 2008 एवं 2010 में शिक्षकों की बहाली शुरू हुई, इस समय तक बिहार में स्थानीय नीति लागू थी।
उन्होंने बताया कि 2012 में नई नियमावली बनाया और नीतीश सरकार ने पूरे भारत से शिक्षक बहाली के लिए आवेदन माँगने की प्रकिर्या शुरू हुई।
नतीजा है कि बिहारी युवा दूसरे प्रदेशों में पीते जा रहे है और बिहार की बदनामी हो रही है। डोमिसाइल नीति को भंग कर बिहार सरकार बाहरी लोगों के हाथों बिहार की नौकरियों को बेच रही है। नतीजा बिहारी छात्र नौकरी के लिए आत्म हत्या करने को मजबूर है।
जनतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि डोमिसाइल नीति नहीं लागू करना एक साजिश है।
जनतांत्रिक विकास पार्टी डोमिसाइल नीति को लेकर पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाकर बिहार के राज्यपाल को सौंपेगी यह बिहार के बेटे बेटियों के लिए भविष्य का सवाल है।
कल दिनांक 20 मार्च को 1 बजे दिन से कारगिल चौक से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत होगी। प्रेस वार्ता में जनतांत्रिक विकास पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष, विनोद कुमार,मीडिया प्रभारी प्रिंस श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ शशि पटेल, प्रदेश प्रधान महासचिव अमर आज़ाद पासवान, सुधीर रजक, कौशल कुमार, डॉ पंकज प्रियम, वीरेंद्र पासवान, एडवोकेट अभय कुमार, शशिकांत, अमित मल्होत्रा, रोहित सिंह मौजूद थे।

