सनकी आशिक़ ने चेहरे पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

सनकी आशिक़ ने चेहरे पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

बिहार:  मोतीहारी जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आयी है। यहां एक सिरफिरे आशिक से अपनी शादीशुदा प्रेमिका के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस वारदात में युवती का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता वारदात के दिन अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान पास के गांव का दानिश आलम युवती के घर में घुसा और उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। पति की अनुपस्थिति में युवती की नजदीकियां दानिश आलम से बढ़ने लगी थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसी बीच किसी बात पर दोनों के बीच अनबन हो गई। इसके बाद युवती ने बात करनी बंद कर दी थी। जब युवती ने बात करनी बंद कर दी तो आरोपी पागल सा हो गया। वो बार-बार युवती से बात करने का दवाब डाल रहा था लेकिन युवती उससे बात करने को बिल्कुल भी तैयार नहीं थी।

बहुत मानने के बाद भी जब वो बात करने के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी उसके घर पहुंचा और चेहरा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद युवती बुरी तरह से चिल्लाने लगी आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को धर दबोचा।

पीड़िता को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना में उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *