नीतीश कुमार ने कहा नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी समाज पर पड़ रहा गलत असर
छपरा जिले में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रहीं है। बिहार विधानसभा सदन में इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बीते तीन दिनों से सदन में हो रहे हंगामे के बीच आज सीएम नीतीश कुमार का सदन में साफ कह डाला कि शराब पीकर मरने वालों के परिजनों को सरकार कोई फूटी कौड़ी नहीं देगी। समाज पर गलत असर पड़ता है अगर कोई शराब पीकर मर जाता है, तो उसके प्रति दया नहीं रखनी चाहिए। लोगों को शराब पीने से मना करना चाहिए।
शराब के सेवन पर रोक
नीतीश कुमार बोले कि शराब पीकर होने वाली मौत पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता इसलिए यह बातें सही नहीं है। जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते थे। बिहार में शराब के सेवन पर रोक है लोगों को समझाने की जरूरत है। जो गड़बड़ कर रहा, उसे पकड़िए। उसे अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करिए। हम तो बापू और बिहार की महिलाओं की इच्छा से शराबबंदी लागू किए हैं।
सीएम ने दिलाया याद
बीजेपी पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा, विपक्ष में बैठे जो लोग बिहार में इन मौतों पर सवाल पूछ रहे, उनसे पूछिए कि जहां-जहां आपका शासन है, वहां कितने लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश इसमें अव्वल है। बिहार में सबकी सहमति से शराबबंदी लागू हुआ है। आप भी शराब के खिलाफ अभियान चलाइए। सीएम ने याद दिलाया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार में हुई शराब बंदी का समर्थन किया था और इसकी प्रशंसा की थी।
