इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग कैसे करता है काम, दुनिया भर में लोग कर रहे हैं इस ऐप का इस्तेमाल

इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग कैसे करता है काम, दुनिया भर में लोग कर रहे हैं इस ऐप का इस्तेमाल

क्या आपको पता है कौन व्यक्ति इंस्टाग्राम अकाउंट को दिन में कितनी बार चेक करते है.जैसा कि हम सब जानते हैं की आज के दौर  में सोशल मीडिया का हमारे जीवन पर एक व्यापक असर पड़ा है। इसके आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज दुनिया भर में करोड़ों लोग फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का उपयोग कर रहे हैं। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने मैसेजिंग और कंटेंट शेयरिंग को एक नए ढंग से परिभाषित करने का काम करता है। आज के दौर हम सभी लोग अपनी जिंदगी के खास लम्हों को इन प्लेटफॉर्म्स पर एक दूसरे के साथ साझा करते हैं।

बीते सालों में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। इंस्टाग्राम पर आपको ऐसे कई विकल्प मिलते हैं, जिनकी मदद से आप काफी खूबसूरती से अपने कंटेंट को लोगों के बीच शेयर कर सकते हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम का उपयोग करते समय हम में से अधिकतर लोग ये जानना चाहते हैं कि कौन-कौन चुपके से हमारी प्रोफाइल पर विजिट करता है?

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस बारे में पता किया जा सकता है कि कौन-कौन चुपके से हमारी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर विजिट कर रहा है? ऐसे में आपको बता दें कि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को ऐसा किसी प्रकार का भी विकल्प नहीं देता है, जिसकी मदद से वे ये जान सकें कि कौन आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को चुपके चुपके देख रहा है।इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यूजर प्राइवेसी है।

इंस्टाग्राम पर ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो काफी ज्यादा समय एक दूसरे की प्रोफाइल को देखते हैं। अगर इंस्टाग्राम यूजर्स की इन गतिविधि के बारे में डाटा जारी करता है। ऐसे में कई लोग इंस्टाग्राम का उपयोग करना बंद कर सकते हैं। इसी वजह से इंस्टाग्राम इस विषय में अपने यूजर्स का डाटा शेयर नहीं करता है।

वहीं दूसरी तरफ ऐसे कई एप्स हैं, जो आपकी इंस्टा प्रोफाइल पर कौन-कौन विजिट कर रहा है। इस बारे में बताने का दावा करते हैं। आपको इन एप्स को भूलकर भी अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड नहीं करना चाहिए। ये एप्लीकेशन काम करने का दिखावा करते हैं। वहीं हकीकत में वे काम नहीं कर पाते। और आपकी डाटा को भी कलेक्ट कर लेते हैं जिससे आपको कई परेशानियां भी हो सकती है ऐसे ऐप से सतर्क रहें

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *