अगर आप ठंड में सफर करते है तो ये जान ले.
BIHAR TRAIN UPDATE : अगरआप ठंड में सफर करते है तो ये जान ले कई ट्रेने इस वक़्त 5-6 घंटे तक लेट है। ट्रैन के साथ साथ कई फ्लाइट भी ठण्ड की वजह से लेट लतीफा पहुँचती हैं। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री काफी परेशान हैं। गुरुवार के दिन भी नई दिल्ली से पटना आने वाली अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से 5-6 घंटे लेट पटना जंक्शन पर पहुंचीं। ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के साथ उन्हें रिसीव करने आए परिजन भी पटना जंक्शन पर परेशान दिखे।
नई दिल्ली सम्पूर्ण क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस (New Delhi Sampoorna Kranti Super Fast Express) अपने निर्धारित समय से लगभग 5 घंटे लेट 10:56 के करीब पटना जंक्शन पर पहुंची। जबकि तेजस राजधानी एक्सप्रेस(Tejas Rajdhani Express) लगभग 8 घंटे लेट पटना जंक्शन पर पहुंची। जबकि पूर्वा एक्सप्रेस(Purva Express) निर्धारित समय से 6 घण्टे बाद भी 11:40 तक पटना जंक्शन (Patna Junction)पर नहीं पहुंची थी। नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस (New Delhi Islampur Magadh Express) भी निर्धारित समय से 3 घंटे लेट चल रही है।
