बिहार बीजेपी में मोदी युग की वापसी ! पोस्टर में लिखा- बिहार बीजेपी का संकट मोचक

बिहार बीजेपी में मोदी युग की वापसी !  पोस्टर में लिखा- बिहार बीजेपी का संकट मोचक

Bihar : BJP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Rajya Sabha MP Sushil Kumar Modi) का शुक्रवार को जन्मदिन है। जन्मदिन से पहले पटना में अलग-अलग चौक चौराहों पर पोस्टर लगा कर सुशील मोदी को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। लेकिन एक पोस्टर ऐसा भी है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह पोस्टर बिहार बीजेपी ऑफिस (BIHAR BJP OFFICE) के बाहर लगाई गई है। इस पोस्टर में सुशील मोदी को बिहार बीजेपी का संकटमोचन बताया गया है।पोस्टर पर हनुमान जी और सुशील मोदी (Sushil Kumar Modi) की बड़ी सी तस्वीर है। इस पर लिखा गया है कि बिहार भाजपा (BJP) के संकटमोचक।

पोस्टर सुशील मोदी फैंस एसोसिएशन बिहार (Sushil Modi Fans Association Bihar)  की ओर से बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया गया है। इसके साथ ही बीजेपी (BJP) के नेताओं ने पटना के अलग-अलग इलाकों में सुशील मोदी के साथ हनुमान जी तस्वीर लगाकर पोस्टर लगाया है।सुशील मोदी की बिहार में उनकी एक्टिविटी बढ़ गई है। वह पार्टी कार्यालय भी पहुंच रहे हैं और प्रेस वार्ता भी कर रहे हैं। ऐसे में बिहार बीजेपी कार्यालय के बाहर ऐसे पोस्टर को लगाना सुशील मोदी के बिहार भाजपा में वापसी के संकेत भी हैं।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *