बिहार संभल रहा और देश संभालने की सपना संजोय हुए है – चिराग पासवान

बिहार संभल रहा और देश  संभालने की सपना संजोय हुए है – चिराग पासवान

Bihar : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद श्री चिराग पासवान जी आज मधुबनी जिले के राजघाट मैदान में जनसंवाद सह मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।

देश कैसे संभलेगा 
इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी से बिहार संभल नहीं रहा और देश संभालने का सपना संजोए हुए हैं। बिहार में रोज हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म और पुलिस पर हमले की घटनाएं हो रही है और खुली आंखों से सबकुछ देखते हुए भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धृताष्ट्र बने हुए हैं। यही कारण है कि ‘इंडी एलायंस’ में शामिल दलों के नेता भी नीतीश कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी देने से कतरा रहे हैं।

आखिर क्यों मौन है नीतीश कुमार

वे बिहार को देखकर नीतीश बाबू के शासन का आकलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के गृह मंत्री भी हैं, लेकिन बढ़ते अपराध पर आखिर मौन क्यों हैं? यह बिहार की जनता जानना चाह रही है। तथाकथित सुशासन के राज में बेखौफ अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं और सत्ता के शीर्ष पर बैठे नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने में चिंतित है , उन्हें बिहार की जनता की कोई चिंता नहीं है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *