साइबर सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट ने किया बड़ा खुलासा 12 खतरनाक APP जो आपके लिए बन सकता हैं खतरा भूल से भी न करे इसे डाउनलोड

साइबर सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट ने  किया बड़ा खुलासा 12 खतरनाक APP जो आपके लिए बन सकता हैं खतरा भूल से भी न करे इसे डाउनलोड
हम अक्सर ऐसे चीजों के पीछे रहते है जो देखने में भीअच्छा लगे और बिना रेटिंग चेक किये उसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड भी कर लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि ऐसे APP हमारे लिए कितना बड़ा खतरा बन सकता हैं। स्मार्टफोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लोग हर दिन कुछ नए ऐप डाउनलोड करते हैं, लेकिन कई यूजर्स को पता होगा कि हमें किसी भी ऐप को डाउनलोड करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्‍योंकि अगर फोन में फर्जी ऐप इंस्‍टॉल है तो आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है।इस बीच कुछ फर्जी ऐप्स के बारे में भी जानकारी मिली है। वेब के साइबर सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट ने 12 खतरनाक ऐप्स के बारे में बताया है। घबराने की बात यह है कि इन ऐप्स का पता चलने से पहले ही लाखों लोग इन्हें डाउनलोड कर चुके थे।

फिलहाल इन्हें Google Play Store से हटा दिया गया है। हटाए गए ऐप्स को फ़िटनेस, गेमिंग ऐप्स के रूप में प्रस्तुत किया गया। उपयोगकर्ताओं को उन लिंक्स पर क्लिक करने के लिए भटकाया गया जो नकली वेबसाइटों तक ले जाते हैं।

साइबर सिक्यॉरिटी के मुताबिक इनमें से कुछ ऐप ऐसे भी थे जो काफी लोकप्रिय भी थे। उसे दुनिया भर के 50 लाख से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड भी किया था।

Google Play Store से हटााए गए एप्स

प्ले स्टोर से जिन ऐप्स को हटाया गया है, उनमें गोल्डन हंट, रिफ्लेक्टर, फिटस्टार, सेवन गोल्डन वुल्फ, ब्लैकजैक, अनलिमिटेड स्कोर, बिग डिसीजन, ज्वेल सी, लक्स फ्रूट्स गेम, लकी क्लोवर और किंग ब्लिट्ज शामिल हैं।

डाउनलोड करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

जब आप कोई ऐप डाउनलोड करें तो हमेशा उस ऐप की रेटिंग और रिव्यू चेक करें। कोशिश करें कि वही ऐप डाउनलोड करें जो भरोसेमंद डेवलपर ने बनाया हो। प्ले स्टोर के अलावा किसी अनजान सोर्स से ऐप डाउनलोड न करें। अनजान ऐप्स इंस्टॉल करने से बचें।

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *