होटल मौर्य में लायंस क्लब पटना विशाल के वार्षिक महोत्सव मनाया गया, मानवता की सेवा के साथ ई कचरा नियंत्रण की गई चर्चा
पटना । रविवार को राजधानी पटना के होटल मौर्य में लायंस क्लब पटना विशाल ज़िला 322E के सदस्यों ने क्लब के 46वां वार्षिक महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया।इस उपलक्ष्य पर अपने क्लब के ४६ बरसों की गतिविधि एवम सेवा यात्रा का विवरण लायन सदस्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन वी के लूथरा ने प्रस्तुत किया।
इस उपलक्ष्य पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर शरद विवेक सागर ने अपने संबोधन में सभागार के प्रत्येक सदस्यों का दिल जीत लिया।उनका संबोधन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर कई अच्छे सुझाव भी दिये।
इलेक्ट्रॉनिक कचरा आज के दिन पूरे विश्व के लिये एक अहम मुद्दा बनता जा रहा है। पूरे विश्व के लायंस क्लब ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सुचारू रूप से निष्पादन हेतु लोगों को जागरूक करने के लिये एक मुहिम चलाया है।
इस कार्यक्रम के तहत 322E के सभी क्लब के सदस्यों ने इस मुहिम को सफल बनाने का संकल्प लिया और इस अवसर पर क्लबों ने अपने इलेक्ट्रॉनिक कचरे को वहाँ संग्रह कराया।
इस अवसर पर लायंस पटना विशाल ने अपने क्लब के सदस्य लायन प्रदीप खेतान को वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय उप जिलापाल के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार घोषित किया।
इस अवसर पर लायनेस बबीता सिन्हा ने सराहनीय योगदान दिया. मौजूद लोगों मे पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ आर आर सहाय , लायन मधुसूदन कुमार, लायन संजय अवस्थी, लायन नंदा गर्ग, लायन ई अशोक , लायन यू एन सिन्हा, लायन डा अमूल्या सिंह, लायन डा अमिताभ चौधरी, लायन प्रवीण और कई गण्यमान लोग भी उपस्थित थे जिसने अवकाश प्राप्त न्यायाधीश श्री समरेंद्र
प्रताप सिंह ,अवकाश प्राप्त न्यायाधीश श्री विनोद कुमार सिन्हा एवम् अवकाश प्राप्त न्यायाधीश श्री संजय प्रिय ने भी क्लब को बधाई दी एवं शुभकामनाएं दी।
