नशा से परहेज को लेकर स्कूली बच्चों ने पटना में निकाली जागरुकता रैली

नशा से परहेज को लेकर स्कूली बच्चों ने पटना में निकाली जागरुकता रैली

पटना । 31 जनवरी चाहे ड्रग्स हो या अल्कोहल, खैनी, बीडी या किसी भी प्रकार की लत जो इंसान को अपने चपेट में लेकर सामान्य कामकाज व सोच को गलत दिशा में धकेलता है। हर प्रकार का नशा जीते जी आदमी की जिंदगी को नरक में बदल देता है। जो मानव संसाधन अपने परिवार, समाज और देश के लिए कारगर होता , वह नशे की गिरफ्त में अच्छे खासे इंसान को घुट घुट कर जीने को मजबूर कर देता है। यह बातें बी फार नेशन के सचिव ई रोहित कुमार सिंह ने कोतवाली थाना एवं बुद्धा कालोनी पुलिस के सहयोग से बच्चों के द्वारा नशा के खिलाफ निकाली गई जागरुकता रैली के अवसर पर कही।

आयकर गोलंबर के पास बी फार नेशन के शाखा कार्यालय हथुआराज ज्ञानोदय संस्कृत महाविद्यालय दक्षिणी मंदिरी से बच्चों ने तख्ती पर लिखे विभिन्न नारे के साथ यह रैली निकाली। चीना कोठी, कोतवाली थाना होते हुए डाकबंगला चैराहा पहुंची यह रैली पुनः हथुआ स्कूल पहुंची।

संस्था के ई रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कम उम्र के बच्चों ने जागरुकता रैली का आयोजन कर समाज को हर तरह के नशे के खिलाफ आवाज बुलंद कर संदेश दिया है। साथ में बुद्धा कालोनी के निहार भूषण एवं कोतवाली पुलिस का सहयोग भी सराहनीय है। इस मौके पर संस्था को कोषाध्यक्ष वंदना झा , कांग्रेस नेता कुमार रोहित,सुमित कु सिंह, शिवेन्द्र सिंह,नवल किशोर गुप्ता,इनर व्हील क्लब पाटलिपुत्र अंजुना की अंजू धींगरा के साथ करीब 200 बच्चे उपस्थित थे।

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *