साल के अंतिम दिन नौकरी की सौगात, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों को दिये नियुक्ति पत्र

साल के अंतिम दिन नौकरी की सौगात, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों को दिये नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2022 के अंतिम दिन आज 530 प्रधानाध्यापकों और सहायक प्राध्यापक को नियुक्ति पत्र दिए। पटना के ज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ साइंस टेक्नोलॉजी मिनिस्टर सुमित कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को 530 लोगों को एक बार फिर से नियुक्ति पत्र दिया है। इसमें प्लस-टू स्कूलों के 350 प्रधानाध्यापकों के अलावा 35 सहायक प्रोफेसर और विज्ञान और प्रावैधिकी विभाग के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए चयनित 145 सहायक प्रोफेसर शामिल हैं।

राजधानी पटना के ज्ञान भवन में इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री सुमित कुमार सिंह, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सहित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, उसके बाद से ही लगातार नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. वहीं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन सरकार की तरफ से किया जा रहा है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, गृह विभाग सहित कई विभागों में नियुक्ति पत्र वितरण किए गए हैं। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10459 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया था. इनमें 8246 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक शामिल थे।

 

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *