शाहरुख खान की ऑन-स्क्रीन बेटी सना सईद की हुई सगाई, बॉयफ्रेंड ने उन्हें दिया ड्रीम प्रोपोज़ल
फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ फेम एक्ट्रेस आई सना सईद ने सगाई कर ली है। नए साल के साथ साथ ज़िन्दगी के नए सफ़र की भी शुरुआत करने जा रही हैं। नए साल की शुरुआत के साथ सना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से सगाई कर ली है। सना के बॉयफ्रेंड ने उन्हें एक बेहद ही खूबसूरत मैरिज प्रपोजल दिया जो हर लड़की का एक सपना होता है। एक्ट्रेस सना सईद ने इस क्यूट मोमेंट को अपने सोशल मीडिया पर डालकर फैंस के साथ शेयर किया।
बता दें कि सना काफी समय से साबा वॉनर को डेट कर रही थीं। साबा हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं। वह लॉस एंजिल्स में रहते हैं। साबा अक्सर ही अभिनेत्री के साथ अपने फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर सना के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलती हैं।
