मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन

गया शहर व बोध गया स्थित घरों में सोमवार को गंगा जल की सप्लाई विधिवत रूप से शुरू हो गई। इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री संजय झा, सहकारिता मंत्री सह बेलागंज विधायक डॉ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, आईटी मंत्री इसराईल मंसूरी, पूर्व सीएम और हम पार्टी सुप्रीमो जीतनराम मांझी, गया के सांसद विजय कुमार मांझी सहित कई विधायक और महागठबंधन के नेता और विधायक मौजूद रहें।

समारोह में सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागीरथी प्रयास से आज गया में गंगा जल पहुंच गया, साथ ही गया-बोध गया में घर-घर गंगा जल पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि फल्गु नदी में पानी ही नहीं रहता था। मां सीता के श्राप की वजह से फल्गु नदी हमेशा सूखी रहती थी, लेकिन नीतीश कुमार ने फल्गु नदी को श्राप से मुक्ति दिला दी। महागठबंधन की सरकार की सफलता ही है कि आज गया के लोग नदी में डुबकी लगा रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बेरोज़गारों को रोजगार देना है, इसके लिए भी हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। युवाओं को नौकरी व नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। महागठबंधन की सरकार में निरंतर विकास हो रही है।

माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक केन्द्र के ठीक सामने 5 से 6 एकड़ खाली पड़ी भूमि है। सांस्कृतिक केन्द्र के समीप निर्माणाधीन स्टेट गेस्ट हाऊस का काम नए साल पूरा किया जायेगा। इसके निर्माण से यहाँ पर्यटकों में इजाफा होगा। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां गंगा जल मिलना शुरू हो गया है। अगले वर्ष से नवादा में भी गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी, योजना के बेहतर संचालन को लेकर जनप्रतिनिधि लगातार निगरानी करते रहें।

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *