केन विलियमसन ने जड़ा पचासा, भारत के चौथे विकेट की तलाश
India vs New Zealand : टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज हो गया। पहले एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट 306 रन बनाए। न्यूजीलैंड को 307 रन का टारगेट दिया।
इससे पहले टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। कप्तान शिखर धवनने 72 और शुभमन गिल ने 50 रन का योगदान दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने ताबड़तोड़ 16 गेंद पर 37 रन की पारी खेली।
इस मैच के जरिए भारत की ओर से पेसर उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं जबकि संजू सैमसन भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल रहे हैं. धवन ने इस दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 12 000 रन भी पूरे कर लिए. वह दिग्गज सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए हैं।

