IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड में लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीता
टीम इंडिया की यह न्यूजीलैंड पर लगातार दूसरी T20 सीरीज जीत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को नेपियर में खेला गया तीसरा व अंतिम T20 इंटरनेशनल मैच बारिश की बाधा के बाद टाई हो गया। बारिश नहीं रुकने की वजह से अंपायरों ने तीसरे T20 मैच को खत्म करने का फैसला लिया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच टाई पर खत्म हुआ।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में बारिश की वजह से मैच रुकने तक भारत ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बना लिए थे। हार्दिक ने बतौर कप्तान लगातार दूसरी T20 सीरीज जीती है। इससे पहले उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी।

