विवादों के बाद भी फिल्म पठान की बढ़ी दीवानगी विदेशो में देखा गया शाहरुख़ का जलवा KGF 2 से भी आगे पठान .
BOLLYWOOD : SHARUKH KHAN शाहरुख खान की फिल्म पठान (PATHAN) सुर्खियों अक्सर छाई हुई रही है। एक तरफ बॉयकॉट पठान नारा लगी तो कई लोग सड़कों पर भी उतरे BJP के नेता और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म को ना रिलीज करने के लिए थियेटरों में तोड़फोड़ और पुतला भी जलाया गया फिर भी शाहरुख खान की फिल्म पठान दमदार शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है। भले ही फिल्म की शुरुआत विवादों में रही हो लेकिन इससे फिल्म को कोई नुकसान होता हुआ तो नहीं दिख रहा है।
लोगों में फिल्म पठान को देखने का उत्साह देखने को मिल रहा है आखिर उत्साह होगी तो क्यों ना हो भाई शाहरुख खान के दीवाने तो सभी है और शाहरुख के नए अवतार में उनके फैंस काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म पठान की टिकट एडवांस में बुकिंग होने लगी है। फिल्म पठान की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग शुरू हो गई है। भारत में ही नहीं विदेशों में भी पठान की एडवांस बुकिंग देखने को मिल रही है साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 KGF 2 जर्मनी में 1.4 करोड़ का बिजनेस किया था फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट बता रही है कि जर्मनी में शाहरुख की फिल्म 1.32 करोड़ तक पहुंच चुकी है यानी केजीएफ चैप्टर 2 के टोटल कलेक्शन से भी फिल्म पठान का जादू चल चुका है।

