Google ने डूडल के जरिए K.D खाशाबा दादासाहेब जाधव को किया याद.
GOOGLE : सर्च इंजन गूगल ने 15 जनवरी 2023 को पहलवान खाशाबा दादासाहेब जाधव(K.D Jadhav ) की जयंती के मौके पर डूडल के जरिए उन्हें याद किया. 97 वी जयंती के मौके पर गूगल डूडल के जरिए खाशाबा दादा साहेब की जयंती मनाई. दादासाहेब देश की आजादी के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत पदक हासिल करने वाले पहले शख्स बने थे. कुश्ती के लिए पहचानने वाले केडी जाधव का जन्म 15 जनवरी 1926 को महाराष्ट्र के गोलेश्वर नाम के गांव में हुआ था. केडी जब अखाड़े में उतरते थे दुनिया के बड़े बड़े पहलवान उनसे डर जाते थे.
कांस्य पदक किया अपने नाम
KD JADHAV ने 1952 में कांस्य पदक अपने नाम किया था. पहलवान खाशाबा दादासाहेब ने जर्मनी मेक्सिको और कनाडा के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक कांस्य पदक अपने नाम किया था.
10 साल की उम्र में की पहलवानी
K.D जाधव ने 10 साल की उम्र में पहलवानी करना शुरू की थी. केडी जाधव कई राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए थे. हालांकि घुटने की चोट के कारण हेलसिंकी ओलंपिक जीत के बाद अपनी कुश्ती कैरियर जारी नहीं रख सके. बाद में केडी जाधव पुलिस अधिकारी के रूप में काम किया.
पहला ओलंपिक
K.D JADHAV ने पहला ओलंपिक का मुकाबला फ्लाइवेट पहलवान से हुई थी. उस समय यादव ने छठा स्थान प्राप्त किया था. पहली बार कुश्ती में छठा स्थान प्राप्त करना अपने आप में एक बड़ी बात थी. उस वक्त केडी 27 साल के थे. इंडिविजुअल स्पोर्ट्स में केडी ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय थे.
सड़क हादसे में निधन
14 अगस्त 1984 में केडी जाधव का सड़क हादसे में निधन हो गया. लेकिन साल 2000 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. महाराष्ट्र सरकार ने भी मरणोपरांत छत्रपति पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया .साल 2010 में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कुश्ती अस्थल का नाम भी उनके सम्मान में रखा गया. लेकिन क्या आपको पता है केडी जाधव के जीवन पर फिल्म भी बनने वाली थी. फिल्में भारतीय पहलवान और एक्टर संग्राम सिंह केडी जाधव की भूमिका निभाने वाले थे हालांकि किन्ही वजहों से यह फिल्म अब तक नहीं बन पाई हैं.

