सुधाकर सिंह मामले पर बोले CM नीतीश कुमार ने कहा, मैं उनकी बातों को नोटिस नहीं लेता

सुधाकर सिंह मामले पर बोले CM नीतीश कुमार ने कहा, मैं उनकी बातों को नोटिस नहीं लेता

सुधाकर सिंह के बयान पर बोले सीएम नीतीश कुमार ‘मै उनके बयान पर नोटिस नहीं लेता हूं’ उनके बयान का कोई मतलब नहीं कौन क्या बोलता है,कोई फर्क नहीं पड़ता ये उनके पार्टी का आंतरिक मामला है वहीं बतायेगे। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। CM नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह मामले में पहली बार खुलकर बयान दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सुधाकर सिंह के बयान पर नोटिस नहीं लेता हूं उनके बयान का कोई मतलब नहीं होता है। कौन कब और क्या बोलता है मुझे इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। धाकड़ सिंह राजद के विधायक हैं और उनके पार्टी का आंतरिक मामला है।

बताते चले कि कुछ दिन पहले सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को लिखकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज करवाई थी। इतना ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा जवाब देते हुए सुधाकर सिंह ने एक लंबा चौड़ा पत्र लिखकर उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा था।पत्र के जवाब में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरा और CM नीतीश कुमार का DNA एक है। कोई अगर सीएम नीतीश कुमार को अपमानित करेगा अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *