सीएम नीतीश करेंगे ‘समाधान यात्रा’ 4 जनवरी से यात्रा पर निकल रहे हैं CM नीतीश कुमार

सीएम नीतीश करेंगे ‘समाधान यात्रा’ 4 जनवरी से यात्रा पर निकल रहे हैं CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से अर्थात 4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकल रहे हैं। इस दौरान 4 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक मुख्यमंत्री बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। नीतीश कुमार की इस यात्रा को लेकर सरकार की ओर से एक शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से वाल्मीकि नगर पहुंचेंगे वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ सबसे पहले योजना से संबंधित क्षेत्र में जाएंगे। फिर लोगों के साथ बैठक करेंगे और अंत में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

वर्ष 2005 में सीएम बनने के बाद से अबतक नीतीश कुमार कुल 16 यात्राएं निकाल चुके हैं। जिनमें 2005 में न्याय यात्रा, 2009 जनवरी में विकास यात्रा, जून 2009 में धन्यवाद यात्रा, सितंबर 2009 में प्रवास यात्रा, अप्रैल 2010 में विश्वास यात्रा, 9 नवंबर 2011 में यात्रा, सितंबर 2012 में अधिकार यात्रा, मार्च 2014 में संकल्प यात्रा, नवंबर 2014 मे संपर्क यात्रा, नवंबर 2016 में निश्चय यात्रा, दिसंबर 2017 में समीक्षा यात्रा, दिसंबर 2019 में जल-जीवन-हरियाली यात्रा, 2021- 22 में समाज सुधार यात्रा शामिल है।

आइए डिटेल में बताते हैं समाधान यात्रा का शेड्यूल

 

 

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *