अपनी मांगों के समर्थन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिले राइस मिले ओनर एसोसिएशन के सदस्य

अपनी मांगों के समर्थन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिले राइस मिले ओनर एसोसिएशन के सदस्य

पटना। राइस मिल ओनर एसोसिएशन भोजपुर के अध्यक्ष कमलेश कुमार ओझा के नेतृत्व में एक सिस्ट मंडल मंगलवार की देर शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिला जहां उन्होंने अपनी समस्याओं के निदान के लिए उनसे गुहार लगाई। उप मुख्यमंत्री को सौंपा गए ज्ञापन में मांग की गई है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में धान की कुटाई करने हेतु अरवा राईस मिलों को सहभागीता सुनिश्चित की जाए।

शिष्टमंडल के नेतृत्वकर्ता कमलेश कुमार ओझा ने बताया कि हमलोग भोजपुर जिले के अरवा राइस मिलर है । हमलोगों को वित्तीय व 2022-23 में सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर पैसों दारा अधि प्राप्ति किये गये धान की कुटाई अरवा राईस मिलों के साथ पैक्सों को टैगिंग करने का आदेश दिया जाय कारण कि किसानों से समर्थन मूल्य पर अधिक से अधिक धान की अधिप्राप्ति करने के लिए अरवा राईस मिलों के साथ धान की कुटाई करने हेतु पैक्सों को टैगिंग करने की कृपा की जाय। अरवा राईस मिलों के साथ धान कुटाई नहीं करवाने से जिला में बेरोजगारी बढ़ गई है। अरवा राईस मिलों से पैक्सों द्वारा अधिप्राप्ति किये गये धान की कुटाई नहीं करवाने से मिलर बैंक के डिफॉल्टर हो जायेंगे सथ ही साथ ऋण की वसूली नहीं हो पायेगी।
शिष्टमंडल ने पैक्सों द्वारा समर्थन मूल्य पर अधिप्राप्ति किये धान की कुटाई हेतु अरवा राइस मिलों के साथ पैक्सों को टैगिंग करने का आदेश देने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शिष्टमंडल को उनके समस्याओं के त्वरित निदान का आश्वासन दिया तथा कहा कि महागठबंधन की सरकार सबका साथ सबका विकास पर आधारित है किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच का आदेश भी जारी किया।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *