कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स में भर्ती करवाने के बाद से उनकी तबीयत में कोई सुधार नजर नहीं आया था। वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन अचानक गिर गए और बेहोश हो गए थे। कार्डियक अरेस्ट के बाद राजू श्रीवास्तव के दिमाग पर भी इसका असर हुआ , जिसकी वजह से उनका ब्रेन डैमेज हो गया था। काफी लंबे इलाज के बाद उनका निधन हो गया।
उनके निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दि ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से कामेडी जगत में हलचल पैदा करने वाले राजू श्रीवास्तव एक नामी चेहरा था। खुश मिजाज राजू श्रीवास्तव बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की भी कॉपी करते थे।
