बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के दौरे पर निकले आज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के दौरे पर निकले आज, बोले-जीविका उद्यमियों को 15 लाख रुपये देगी सरकार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर दौरे पर आ रहे हैं। सीएम जिले के औद्योगिक क्षेत्र बेला में स्थित लेदर पार्क का लोकार्पण करेंगे। वहीं मोतीपुर में बन रहे एथेनॉल फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे। सीएम के दौरे से औद्योगिक जगत में खुशी की लहर है। बेला में जीविका की ओर से लेदर फैक्ट्री का संचालन होगा। इसे लेकर जीविका दीदियों में भी खुशी की लहर है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार 11:30 बजे पटना से सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे और बेला इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचेंगे। मुजफ्फरपुर सर्किट हाउस में सीएम के रुकने की भी पूरी तैयारी की गई है। बेला में जीविका दीदियों से मुलाकात कर लेदर पार्क का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें 40 जीविका दीदियों को लेदर क्लस्टर से जोड़ा गया है। जिन्हें 10 10 लाख रुपए की सहायता ऋण के तौर पर दी जाएगी। यहां की महिला उद्यमियों को दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में स्थापित लेदर उद्योग की यूनिट का एक्सपोजर विजिट भी कराया जाएगा। फ़िलहाल इसमें 40 जीविका दीदियों का चयन किया गया है। पहले चरण में यहां लगभग 500 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जीविका दीदी अपने उद्योग की खुद मालिक बनेंगी और लीडर की भूमिका में रहेंहगी। उन्हें 10 लाख का लोन सब्सिडी के साथ दिया जाएगा। 10 लाख में 5 लाख सब्सिडी मिलेगी। शेष पांच लाख ब्याज मुक्त लोन होगा। उनके उत्पाद को मार्केटिंग दिलाने के लिए सप्लाई चेन की भी व्यवस्था की जाएगी
