मोबाइल चोर को चलती ट्रेन के बाहर लटकाया

मोबाइल चोर को चलती ट्रेन के बाहर लटकाया

मोबाइल चोर को चलती ट्रेन के बाहर लटकाया

बेगूसराय में मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने एक आरोपी को चलती ट्रेन के बाहर खिड़की से लटका दिया. इस दौरान आरोपी युवक लोगों से हाथ नहीं छोड़ने की
मिन्नतें करता रहा इसका वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम को हुई गोलीबारी के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं इसी वजह से बिहार का ये शहर अभी सुर्खियों में है. इस बीच बेगूसराय का ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति ट्रेन के बाहर खिड़की से लटका हुआ है. वह अंदर बैठे लोगों से हाथ नहीं छोड़ने की गुहार लगा रहा है. ट्रेन से लटका शख्स स्थानीय भाषा में कह रहा है कि मुझे मत छोड़ना, वरना मैं मर जाऊंगा मगर, दूसरे चोर को यात्रियों ने ट्रेन की खिड़की से पकड़ लिया. इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी. बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति को कई किलोमीटर दूर तक यूं ही खिड़की से लटकाए रखा गया जिस युवक सत्यम कुमार का मोबाइल चोरी हुआ था, उसने कहा, ‘मैं बेगूसराय से सफर कर रहा था और खिड़की के पास बैठकर बातें कर रहा था. इसी दौरान मेरा मोबाइल छीन लिया गया मैं बेगूसराय से सफर कर रहा था और खिड़की के पास बैठकर बातें कर रहा था.इसी दौरान मेरा मोबाइल छीन लिया गया पकड़े गए चोर को जीआरपी थाने में पुलिस को सौंप दिया गया है पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और युवक को जेल भेज दिया है

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *