शिक्षा विभाग में मची हलचल : केके पाठक आ गए ड्यूटी पर

शिक्षा विभाग में मची हलचल : केके पाठक आ गए ड्यूटी पर
पटना : बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक 11 दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को काम पर लौट आए हैं। उन्होंने अपने पदभार ग्रहण पत्र में लिखा-‘मैं केके पाठक, आईएएस (1990) आज 19.01.24 के अपराह्न में अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग, बिहार पटना के पद का प्रभार स्वतः ग्रहण करता हूं।’केके पाठक ने 8 से 16 जनवरी तक उपार्जित अवकाश का उपयोग किया था। इसके बाद, उन्होंने अपने अवकाश की अवधि को 31 जनवरी तक बढ़ा दी थी। हालांकि, उन्होंने अवकाश समाप्त होने से पहले ही शिक्षा विभाग में वापसी की कदम रख ली है। उनके अवकाश के बाद, सामान्य प्रशासन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव को अपर मुख्य सचिव के संपूर्ण प्रभार के लिए नियुक्ति की घोषणा की थी।

There was a stir in the education department: KK Pathak came on duty.

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *