आनंदपुरी यूरो किड्स में वार्षिक समारोह
पटना 26 मार्च : आनंदपुरी यूरो किड्स (Euro Kids)में आज प्ले ग्रुप के बच्चों ने वार्षिक समारोह में खूब जश्न मनाया। मोहन स्वीट्स तुलसी पथ, पश्चिमी बोरिंग केनाल रोड के पास स्थित यूरो किड्स की डायरेक्टर संध्या कुमारी ने बताया कि यहां वार्षिक समारोह को एनुअल ग्रेजुएशन डे के रुप में मनाया जाता है। प्ले ग्रुप के बच्चे अब यहां से निकल कर बेहतर पढाई के लिए उंचे कक्षा में जा रहे हैं, इसलिए ग्रेजुएशन डे कहा जाता है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बच्चों ने गणेश वंदना के परफाॅर्मेेंस से अभिभावकों को मुग्ध कर दिया। फिर बम बम भोले और अन्य प्रस्तुतियों से नन्हें बच्चों का नृत्य और गायन देखते ही बना। डायरेक्टर संध्या कुमारी ने बताया कि यूरो किड्स में बिहेवियर एडुकेशन , ट्रेनिंग के साथ स्लो लर्नर के लर्निंग स्किल को विकसित किया जाता है। कार्यक्रम में बच्चों को सहयोग करने में सेंटर हेड अनीशा,टीचर हेना, रिमझिम एवं स्वीटी की सराहनीय भूमिका रही।
