पटना स्थित रविंद्र भवन में जक्कनपुर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय रजत जयंती समारोह मनाया गया
पटना : राजधानी पटना के रविंद्र भवन में दिनांक 13 और 14 जनवरी को जक्कनपुर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय 25वां वार्षिक रजत जयंती समारोह मनाया गया।
रविंद्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉक्टर रमेश चंद्र जी को श्रद्धांजलि देते हुए इस समारोह की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा वेद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा संस्थापक मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल , फाउंडेशन स्कूल एवं जीडी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, ने शिरकत की।
अन्य विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती मोनिका दत्त प्रधानाचार्य फाउंडेशन स्कूल एवं श्रीमती सुधा वर्मा संस्थापक शक्ति वर्धिनी भी शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्यत: सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, एवं राष्ट्रीय विषयों का ही चयन किया गया था। प्रधानाचार्य डॉ शिखा मिश्रा एवं सचिव श्री विजय कुमार उपाध्याय ने 25 वर्षों के इतिहास और उपलब्धि के बारे में बताया एवं संस्थापक स्वर्गीय रमेश चंद्र जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

