पाटलिपुत्र क्लब में तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ, सेंट माइकल स्कूल समेत कई बड़े स्कूल ले रहे हैं हिस्सा

पाटलिपुत्र क्लब में तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ, सेंट माइकल स्कूल समेत कई बड़े स्कूल ले रहे हैं हिस्सा

पटना। पाटलिपुत्र को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड, पाटलिपुत्र कॉलोनी पटना स्थित पाटलिपुत्र क्लब मैं आज तीन दिवसीय टेनिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ जो कि पिछले 12 बरसो से लगातार आयोजित हो रही है।

इस प्रतियोगिता का का उद्घाटन श्री नवीन वर्मा, सेवानिवृत्त( भा प्र से) , संप्रति अध्यक्ष, रेरा, डॉ विश्व रतन, अध्यक्ष, डॉ ए के उपाध्याय, सचिव, श्री बी यू प्रियदर्शी एवं मुनीरूल होदा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर डॉक्टर संतोष कुमार, डॉ सैयद महमूद, नसीम याहिया, श्री एस के सहाय , श्री प्रमोद शंकर बर्मा, श्री शंकर लाल श्रीवास्तव, ईशित श्रीवास्तव, कोच श्री अंशुमन एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर का उद्घाटन करते हुए रेरा के अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा ने प्रतिभागियों कि हौसला आफजाई की एवं आयोजन के सफलतापूर्वक पूर्ण होने की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह प्रतियोगिता अंडर -14 एवं अंडर-19 महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित की जा रही है जो दिनांक 15 से 17 फरवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में सेंट माइकल स्कूल, लोयला हाई स्कूल, विमेंस कॉलेज, ए एन कॉलेज आदि विद्यालयों के जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है।

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *