एक बार फिर इंसानियत हुआ शर्मशार ,5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हद पार.
बिहार में इंसानियत को शर्मशार कर देनी वाली घटना सामने आई हैं।बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से आ रही हैं। पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र से दिल दहला देनी वाली खबर सामने आई हैं। पूर्णिया में 5 साल की बच्ची के साथ 3 दरिंदो ने हैवानियत की हद पार कर दी। मासूम बच्ची जो अपने घर से बाहर खेलने के लिए गई थी. उसी बिच हैवानियत भरी नजरो से बच्ची को बहला फुसला कर तीनो आरोपी मक्के की खेत में ले गए और फिर बारी -बारी तीनो ने मासूम के साथ गैंगरेप किया। उनकी हैवानियत यही तक नहीं रुकी खुद की जान हीं बचाने के लिए तीनो ने उस मासूम बच्ची को मार कर उसी मक्के की खेत में दफना दिया। अमौर थाना क्षेत्र के फकीरटोली गांव निवासी नीरज मंडल ने बताया की उनकी बेटी लवली गांव के बच्चो के साथ खेल रही थी बच्ची के अचानक लापता होने के बाद परिजन संभावित जगहों पर उसे तलाश कर रहे थे। बच्ची का कही पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस बच्ची को तलाश कर ही रही थी कि शक के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।पुलिस के दबाव के बाद तीनो आरोपी कुश मंडल ,लोबिन मंडल और कौसर आलम ने अपना गुनाह कुबूल किया हैं। कि कुश मंडल ने पहले मासूम को किडनैप किया फिर तीनो ने मासूम के साथ बारी बारी से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भेद खुलने के डर से बच्ची की हत्या कर दी। सोचने की बात ये हैं की प्रशाशन इतनी एक्टिव मोड में दिख रही हैं तो ऐसे लोगो को आखिरकार खौफ क्यों नहीं हैं।

