राष्ट्रीय नवाचार दिवस को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित हुआ बिहार फोटो एक्सपो का चौथा एडिशन
राजधानी पटना में शनिवार 15 अक्टूबर 2022 को दिखी कैमरों की प्रदर्शनी में ब्रांडेड कंपनियों जैसे कैनन, सोनी, निकोन और पैनासोनिक के साथ कई मेक इन इंडिया के कैमरे लाए गए है। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में दिल्ली, गाजियाबाद, कोलकाता, महाराष्ट्र और गुजरात से कैमरा विक्रेता पहुंचे है। कैमरों की कीमत 18 हजार से 1 लाख 20 हजार तक है। एक्सपो में डिजिटल इमेजिंग और प्रिंटिंग सॉल्यूशन कंपनी एप्सन भी देखने को मिली जिसने पहली बार हाई स्पीड मल्टी फंक्शन इंकजेट प्रिंटर लॉन्च किया है और इसकी कीमत 12 लाख बताई जा रही है।
बता दे की यह आयोजन 14 अक्टूबर 2022 से 16 अक्टूबर 2022 तक चलेगा जहा दिल्ली की पिक्चर फ्रेम शॉप पाली मॉल्डिंग ने भी अपना स्टॉल लगाया है।
वैशाली जिला के हाजीपुर शहर से डिजिटल सिस्टम, फोटो एवं वीडियो सॉल्यूशन ने शादी की विडियोज से अपना प्रचार किया। अन्य स्टॉल जैसे भादनी एल्बम्स- फोटो बुक्स प्रिंटिंग लैब, सुदर्शन डिजिटल प्रेस, साकेत डिजिटल प्रेस, फुजिफिल्म, कायदे कलर लैब ने भी अपनी प्रदर्शनी से आयोजन को सुसज्जित किया।
बता दे की स्टॉल्स को A55, A56 क्रम से लगाया गया है जिनमे शादी, प्री वेडिंग, सगाई, पोस्ट वेडिंग, बेबी शावर के एल्बम्स बनाए जा रहे हैं। कैमरे के साथ सेल्फी स्टिक, रिंग लाइट, कैमरा लेंस और क्रेन भी उपलब्ध है।

