बिहार छात्र संघ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया।

बिहार छात्र संघ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया।

बिहार छात्र संघ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पटना के पुनाईचक में ललित भवन के पीछे रोड न0-3 में 1956 से ही पूजा होता आ रहा हैं। कोरोना के कारण दो सालों बाद हो रही दुर्गा पूजा को लेकर लोगो के मन में उत्साह है पूजा का पंडाल और प्रतिमा देखने लायक है। पंडालों में चारो ओर भक्ती का माहौल बना हुआ है। दीप जलाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गयी थी। रविवार पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं को माता का विहंगम दर्शन प्राप्त हुआ। सोमवार को महाअष्टमी में माता महागौरी की पूजा के साथ शृंगार पूजा भी की गई। श्रद्धालुओं को इस बार मां का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। साथ ही भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी और सरस्वती की प्रतिमा विराजमान है। शेष पूजा समितियों में वाराणसी पंचांग के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट रविवार को खोले गए।
इस बार पटना के कई इलाकों में लाखों रुपए खर्च कर काफी आकर्षक पंडाल बनाए गए है। बिहार में कोरोना की वजह से दो साल बाद इस बार दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। पटना के पंडालों में कहीं पर आपको अमृत महोत्सव की झलक दिखेगी, तो कहीं मदुरई मीनाक्षी टेंपल के थीम पर पंडाल बनाए गए हैं। आश्विन शुक्ल दशमी बुधवार को विजयादशमी होगा।

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *