नाबालिग किशोरी के साथ दो युवक द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दिखा!

नाबालिग किशोरी के साथ दो युवक द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दिखा!

बांका : बांका में एक नाबालिग किशोरी के साथ दो युवक द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पीड़िता के मां इस संबंध में रविवार की देर रात को बंधुआकुरावा थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना के बाद से दोनों आरोपी गांव से फरार हो गया। घटना बौसी प्रखंड क्षेत्र की है।आरोपी के धमकी के बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता के परिजन ने थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई।घटना की सूचना के बाद दोनों आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस जुट गई है।दुष्कर्म की घटना रविवार की है।

जानकारी के अनुसार बांका के बौसी प्रखंड अंतर्गत बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव जे एक घर में नाबालिग किशोरी को अकेला देख कर दो युवक पानी पीने के बहाने से घर के अंदर घुसा। घर में किशोरी को अकेला देखकर दोनों युवक ने किशोरी को मुंह में कपड़ा बांध कर गांव के ही बगल वाले खेत में खींच कर ले गया। जिसके बाद दोनों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी के वस्त्र भी फार दिया गया था। दुष्कर्म करने के बाद दोनों युवकों ने थाने में केस दर्ज करने पर जान से मारने की धमकी दिया। जिसको लेकर पीड़ित परिजन डर से चुप हो गए। जिसके बाद परिजनों ने किसी तरह से हिम्मत जुटाकर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

16 वर्षीय पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमंता गांव निवासी 26 वर्षीय मंगरा यादव और कोठाडीह गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील यादव दोनों मेरे घर में पानी पीने के बहाने से अंदर घुस गया और मुझे दोनों ने पकड़कर बगल के खेत में ले जाकर दोनों ने मिलकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर मेरा मुंह कपड़ा से बांध दिया गया था।

पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के बाद से लगातार आरोपी के परिजनों द्वारा धमकी दी जा रही है। जिसके कारण सभी डरे और सहमे हुए हैं।

बंधुआ कुरावा प्रभारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि उक्त मामले में मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।

यह खबर अल्टीमेड न्यूज़ फीडबैक है इस खबर की हमारा बिहार 24×7 पुष्टि नहीं करता है

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *