बिहार में लड़कियों की गजब प्रेम कहानी, प्रेमिका से मिलने के लिए घर की बाउंड्री को फांद पहुंच गई युवती

बिहार में लड़कियों की गजब प्रेम कहानी, प्रेमिका से मिलने के लिए घर की बाउंड्री को फांद पहुंच गई युवती

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। अक्सर प्रेमी अपने प्यार में सारी हदों को पार कर जाते हैं। यहां दो लड़कियों ने अपनी समलैंगिक प्रेम कहानी में सारी हदों को पार कर दिया। जब परिवार वालों को दोनों लड़कियों के रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों के मिलने पर रोक लगा दी। लेकिन कहते हैं ना प्यार में प्रेमी एक दूसरे से जुदाई सह नहीं पाते हैं। ऐसा ही कुछ इस प्रेम कहानी में भी देखने को मिला किसी दीवाने प्रेमी की तरह एक युवती को यह दूरी बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया और वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गई।

जब प्रेमिका के घर का गेट नहीं खुला तो युवती बाउंड्री फांद कर घर के अंदर पहुंच गई। लेकिन, इसके बाद जैसे किसी युवती के परिवार वाले उसके प्रेमी का हाल करते हैं, वहीं हाल युवती का भी हुआ और जमकर पिटाई हो गई। उसकी इतनी पिटाई की वो बेहोश हो गई। इसके बाद लड़की को ज़ख़्मी हालत में झाड़ी में फेंक दिया गया। परिजनों को लगा कि अब लड़की की मौत हो चुकी है लेकिन वह केवल बेहोशी हालत में थी। होश में आने के बाद थाने पहुंची युवती ने पूरी कहानी थाने में जाकर सुनाई।

जानते हैं पूरा मामला क्या है-

रोहतास जिले के रहने वाली नासरीगंज की एक लड़की को औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के एक दूसरी लड़की से प्यार हो गया। 2 सालों से लड़कियां एक दूसरे को प्यार करती थी। प्यार में पागल नासरीगंज की लड़की ने तो औरंगाबाद की लड़की के लिए अपना घर और परिवारवालों सभी को छोड़ दिया। दोनों लड़की ने जीने मरने की कसमें भी खायी। लेकिन बारूण थाना क्षेत्र के रहने वाले लड़की के परिवार को ये बात बिल्कुल रास नहीं आयी जिसके बाद नासरीगंज से आई लड़की को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया और पास के ही झाड़ी में फेंक दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खतरे से बाहर आने के बाद युवती ने जाकर महिला थाने में पूरी मामले की जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस अजब प्रेम की गज़ब कहानी को सुनकर हर कोई हैरान है।

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *