स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया पारस एचएमआरआई में नए OPD क्षेत्र का उद्घाटन

स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया पारस एचएमआरआई में नए OPD क्षेत्र का उद्घाटन

पटना 27 March, 23: आज पटना के पारस HMRI में नए ओपीडी क्षेत्र का उद्घाटन किया गया, नए ओपीडी क्षेत्र का उद्घाटन स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया| इस अवसर पर पारस हेल्थ ग्रुप की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) डॉ. सेंटी साजन, पारस हेल्थ केयर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सुहास आराधये, अस्पताल के डायरेक्टर जेनरल (सर्जरी) डॉ. एए हई, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी एवं ट्रांसप्लांट के निदेशक डॉ. अजय कुमार, हड्डी रोग विभाग के निदेशक डॉ. जॉन मुखोपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर पारस हेल्थ ग्रुप की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) डॉ. सेंटी साजन ने कहा, “पारस HMRI के नए अत्याधुनिक ओपीडी एरिया के निर्माण से हम पटना ही नहीं बल्कि बिहार के सभी लोगों के लिए सुगम एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा सकेंगेI पिछले १० साल से पारस एचएमआरआई अस्पताल राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में अग्रणी रहा है। इसी को ध्यान मैं रखते हुए यह लॉबी सभी तरह की सुविधाओं से सुसज्जित है। पारस एचएमआरआई अस्पताल का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना है और अपने उद्देश्य में यह अस्पताल सौ फीसदी सफल साबित रहा है।“

“पिछले 17 वर्षों से पारस हेल्थ देश के आठ विभिन्न शहरों में अपने मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। अभी हाल ही में परिवर्तित नये नाम एवं लोगो का उद्देश्य पारस हेल्थ के भविष्य के सकारात्मक योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्यान्वित करना है। जिसमें न केवल अस्पताल बल्कि रोगियों के घरों में उपचारात्मक (Curative), निवारक (preventive) और देखभाल (care) की सुविधा भी शामिल होगी I” डॉ. सेंटी साजन ने कहा I

Paras HMRI Hospital Patna
Paras HMRI Hospital Patna

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारस HMRI के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सुहास आराधये ने कहा, “इस लॉबी में आईपीडी एडमिशन, बिलींग एवं ‘मे आई हेल्प यू’ डेस्क मरीज एवं परिजनों की सुविधा के लिए बनाया गया है। हमारा यही लक्ष्य रहा है की हम वर्ल्ड क्लास सुविधा प्रदान करें और पारस HMRI हमेशा किफायती दर में जनता की सेवा करते आया हे और आगे भी करता रहेगा I”

पारस HMRI के बारे में
पारस एचएमआरआई, पटना बिहार और झारखंड का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है। 350 बिस्तरों वाले पारस एचएमआरआई अस्पताल में एक ही स्थान पर सभी चिकित्सा सुविधाएं हैं। हमारे पास एक आपातकालीन सुविधा तृतीयक और चतुर्धातुक देखभाल, उच्च योगा और अनुभवी डॉक्टरों के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र है। पारस इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर बिहार में अपनी विशेषज्ञता, बुनियादी ढांचे और व्यापक कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के लिए प्रसिद्ध है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *