कड़ी सुरक्षा के घेरे में दबंग खान , ईमेल के जरिये मिली धमकी भरा मैसेज गैंगस्टर के खिलाफ FIR दर्ज .
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में सलमान खान से 1998 के काले हिरण के मामले में माफी मांगने को कहा है. उसने कहा, सलमान माफी मांगे नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा. उसने बताया कि वो काले हिरण के मामले में बचपन से ही सलमान खान से नाराज है. उसने कहा, इस मामले को लेकर एक्टर ने उसके समुदाय के लोगों को पैसे की पेशकश की थी. लॉरेंस ने खुले शब्दों में कहा था कि, अभी मैं गुंडा नहीं हूं लेकिन सलमान की हत्या कर गुंडा बन जाऊंगा. मेरी जिंदगी का एक ही मकसद है सलमान खान को मारना. उसने आगे कहा जैसे ही सुरक्षा हटेगी मैं सलमान खान का मर्डर कर दूंगा. जिसक्के बाद कई दफा सलमान खान को मारने की साजिश रची गई लेकिन हाई सिक्योरिटी की वजह से गंगस्टेरो की कोशिश नाकाम रही. इसी बिच एक धमकी भरा ईमेल से सलमान खान के फैंस भी काफी चिंतित है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) की ओर से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को मिली धमकी के बाद अब पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई है. रविवार (19 मार्च) को मुंबई पुलिस के जवान सलमान खान के घर गैलेक्सी के बाहर गशत करते दिखाई दिए.धमकी भरा मिला ईमेल
18 मार्च को एक्टर को धमकी भरा ईमेल मिला था. इसमें साफ शब्दों में लिखा था कि “गोल्डी बरार को सलमान से बात करनी है. इंटरव्यू तो देख लिया होगा. नहीं देखा तो कह दो देख ले. मैटर को क्लोज करना हो तो वो भी बता दे. अभी पहले से इन्फॉर्म कर रहे हैं अगली बार झटका होगा…”
गैंस्टर के खिलाफ FIR दर्ज
गोल्डी बरार का भेजा लेटर सलमान खान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को मिला था जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई. बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506(2), 120 (B), 34 के तहत गैंगस्टर गोल्डी बराड़, लॉरेन्स बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया.

