आपत्तिजनक टिप्पणी पर गन्दा फसी राखी, शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करके बताया राखी की गिरफ्तारी की बात

आपत्तिजनक टिप्पणी  पर गन्दा फसी  राखी, शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करके बताया राखी की गिरफ्तारी की बात

Rakhi Sawant arrested : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन सुर्खियों में रहती है। अदाकारा को लेकर रोजाना कोई न कोई खबर सामने आती है। वहीं अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राखी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, ‘अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’

बता दें, पिछले साल शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत (rakhi sawant) के बीच वॉर देखने को मिला था। ऐसे में शर्लिन चोपड़ा(sherlyn chopra) की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शर्लिन चोपड़ा का आरोप है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पिछले साल राखी ने पुलिस को बताया था कि शर्लिन चोपड़ा ने 6 नवंबर 2022 को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और गलत भाषा का भी इस्तेमाल किया था।

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *