विपक्षी सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री को नहीं बुलाए जाने पर बोले नीतीश कुमार हम खुद ही बहुत व्यस्त हैं.

विपक्षी सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री  को नहीं बुलाए  जाने पर बोले  नीतीश कुमार हम खुद ही बहुत व्यस्त हैं.

पटना : कोई यदि अपनी पार्टी की मीटिंग करता हैं और किसी को नहीं बुलाता है तो इसमें कोई बड़ी बात तो नहीं है। हम कल भी इसको लेकर बता चुके हैं कि, उनको अपनी पार्टी की मीटिंग में किसको बुलाया हैं और किसको नहीं उससे मुझे कुछ भी लेना देना नहीं है। उनलोगों को भी इस बात की जानकारी है कि मैं अभी अपनी यात्रा में जुटा हुआ हूं और इसलिए उन्होंने बुलावा नहीं दिया। अगर, बुलावा मिलता भी तो मैं चाह कर भी शामिल नहीं हो पाता। बिहार मेन बजट सत्र के बाद हम फिर से विपक्षी एकजुटता को लेकर निकलेंगे तो उनसे मुलाकात जरूर होगी। केसीआर के मीटिंग में बुलावा नहीं मिलने को लेकर ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM NITISH KUMAR) ने पटना के एसपी वर्मा रोड के पास स्वामीनंद चौराहे पर शूरवीर महाराणा प्रताप की साढ़े 10 फीट की प्रतिमा स्थापना के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इनका समाज में बहुत बड़ा योजदान है। इनको लेकर राज्य में हमेशा कार्यक्रम होते रहता है। लेकिन, हमलोगों के मन में यह बात थी कि इनका हमारे यहां राजकीय समारोह मनाया जाए और इसी को लेकर आज इनकी मूर्ति को लगाया गया है। हमारी चाहत है कि, नए पीढ़ी के लोपज भी इनकी मूर्ति को देखें और इनके बारे में जाने।

गौरतलब हो कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की पार्टी ‘भारत राष्ट्र समिति‘ ने आज बड़ी रैली की। तेलंगाना के खम्मम में आयोजित एक मेगा रैली के जरिए केसीआर ने विपक्षी दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इस रैली में आने का न्यौता तक नहीं दिया। मिशन 2024 के लिए निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ विपक्ष के अन्य बड़े नेता रैली में शामिल हुए। नीतीश को निमंत्रण नहीं दिये जाने पर भाजपा ने कहा कि केसीआर खुद पीएम के उम्मीदवार हैं इसलिए न्योता नहीं दिया।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *