एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नवादा में केला थम से रेशा बनाने का बाजार
पर्यावरण शिक्षण केंद्र द्वारा केयर परियोजना के अंतर्गत पीरापुर , लालगंज,वैशाली के केला उत्पादक किसानों को क्षेत्र भ्रमण तरूवर ऐग्रो प्राइवेट लिमिटेड जढुआ, हाजीपुर, वैशाली में कराया गया।
केला के थम से रेशा बनाने का काम जढुआ नवादा हाजीपुर वैशाली में तरूवर स्वयं सहायक समूह द्वारा किया जा रहा है इस रस्सी से विभिन्न सजावटी और घरेलू उपयोग कि सामग्री बनाई जाती है। तरूवर ऐग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसानो से 5से10 ₹ प्रति थम खरीद कर तागा तैयार किया जाता है और उत्पादित तागा 300 से 1000 ₹ kg बिक्री कर दी जाती है। तागा उत्पादन के बाद बचे हुए पदार्थ से जैविक खाद बनाने का भी कार्य शुरू कर दिया गया है।यद्यपि बिहार में इसका बाजार उपलब्ध नहीं है लेकिन अपार संभावनाएँ हैं। इसमें पर्यावरण शिक्षण केंद्र से नीरज पाल और विपिन वर्मा ने कम्पनी के प्रोपराइटर सत्यम से बाजार और विभिन्न उत्पाद संबंधित जानकारी लिया।
