Dalai Lama Apologises: बच्चे को किस करने पर दलाई लामा ने अब बयान जारी कर मांगी माफी, जानें क्या पूरा मामला
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु Dalai Lama ने बच्चे को किस करने वाले वीडियो पर विवाद होने के बाद सोमवार को माफी मांगी। दलाई लामा ने कहा कि अगर उनके शब्दों से भावनाएं आहत हुई हैं तो वह बच्चे, उसके परिवार और दोस्तों से माफी मांगते हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चे ने उन्हें गले लगाने का आग्रह किया था। ऐसे में प्यार जताते हुए उन्होंने बच्चे को चूम लिया। आपको बता दें, वायरल वीडियो में तिब्बती आध्यात्मिक नेता कथित रूप से बच्चे से अपनी जीभ चूसने के लिए कह रहे हैं। जिसके बाद इसपर विवाद पैदा हो गया था।
सोशल मीडिया पर वीडियो की हुई आलोचना
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसस पहले दलाई लामा ने 2019 में ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर उनकी उत्तराधिकारी एक महिला होती है तो उन्हें अधिक आकर्षक होना चाहिए। बाद में उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी मांगी थी।
— Dalai Lama (@DalaiLama) April 10, 2023

