BJP का 44वां स्थापना दिवस: PM मोदी ने कहा- ऐसा कोई भी काम नहीं जो पवन पुत्र नहीं कर सकते
PM Modi on BJP Foundation Day
आज बीजेपी का 44वां स्थापना दिवस है आज शाम पार्टी के फाउंडर मेंबर लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पर पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा उनसे मिलने उनके आवास पर जाएंगे। 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना की गई थी और उसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी अटल बिहारी वाजपेयी को मिली थी। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा लीडरशिप ने देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल पुष्प उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने कई पीढ़ियां विचारधारा की सफलता के लिए खपा दीं।इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।
पीएम ने एक बार फिर परिवारवाद और वंशवाद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रही है। बीजेपी की नीति सर्वजन का हित करने वाली है।
BJP कार्यक्रम का विवरण


