भाई दूज का शुभ मुहूर्त कब है ? नोट कर लें सही तारीख
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल भाई दूज की तारीख को लेकर लोगो में कन्फ्यूज हैं, कुछ का लोगों का मनाना है कि गोवर्धन पूजा के साथ ही 26 अक्टूबर को ही इस बार भाई दूज भी मनाया जायेगा वहीं कुछ का मानना है कि उदया तिथि के अनुसार 27 अक्टूबर को भाई दूज मनाया जायेगा। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन की तरह की भाईदूज का त्योहार भी विशेष महत्व होता है। इसमें भाई का मतलब भईया और दूज का मतलब द्वितीया तिथि से है। इस लिए द्वितीया तिथि में ही भाई दूज की रस्में पूरी की जायेंगी। जानें भाई दूज 2022 की सही तारीख (Bhai Dooj 2022 Date) और शुभ मुहूर्त।
भाई दूज शुभ मुहूर्त
द्वितीया तिथि आरंभ: 26 अक्टूबर 2022,दोपहर 02: 42 मिनट से
द्वितीया तिथि समाप्त: 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12: 45 मिनट पर
तिलक करने का शुभ मुहूर्त: 26 अक्टूबर 2022,दोपहर 01:12 मिनट से दोपहर 03:27 मिनट तक
