गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, पुल टूटने से कई लोगो की गई जान

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, पुल टूटने से कई लोगो की गई जान

ओरेवा नाम के एक निजी ट्रस्ट ने सरकार से टेंडर मिलने के बाद पिछले हफ्ते पुल का नवीनीकरण पूरा किया था. अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत के लिए पुल को सात महीने के लिए बंद रखा गया था।
मोरबी में गिरा केबल पुल करीब एक सदी पुराना था। मरम्‍मत के बाद चार दिन पहले ही 26 अक्‍टूबर को इस पुल को फिर से खोला गया था. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह पुल हिलता हुआ नजर आ रहा है.गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 130 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्‍या में लोग घायल हुए हैं.
बताया जा रहा है कि मरने वालों में 40 बच्‍चे शामिल हैं. जबकि इस हादसे में अब तक 177 लोगों को बचाया गया है.
इस हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजा गया है. साथ ही नेवी और एयरफोर्स की टीमों को मोरबी के लिए रवाना कर दिया है. मरीन कमांडोज को बचाव-राहत कार्य के लिए भेजा गया है. मोरबी हादसे में घायल करीब 100 लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है. हादसे के बाद गुजरात सरकार ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है. हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए 02822243300 नंबर पर कॉल कर पता किया जा सकता है.  राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी दुर्घटना में मरने वालों में से  प्रत्येक परिजनों को दो-दो लाख राशि देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि आईएएस राजकुमार बेनीवाल की अध्यक्षता में  कमेटी हादसे की जांच करेगी।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *