बदमाशों ने किया पुलिसकर्मी पर हमला, अश्लील गाने बजाने पर पुलिस लगा रही थी रोक

बदमाशों ने किया पुलिसकर्मी पर हमला, अश्लील गाने बजाने पर पुलिस लगा रही थी रोक

बिहार में बेख़ौफ़ अपराधी पुलिस से भी उन्हें डर नहीं लगता। बिहार में अश्लील गानों पर लगातार रोक लगाई जा रही हैं। भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर लगातार सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। इस बिच बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है। जहा युवक अश्लील गाना सुन रहे थे रोक लगाने पर उपद्रवियों ने आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पत्थरबाजी की घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। विशौल गांव के पास शादी कार्यक्रम में रथ पर अश्लील गाना बजाया जा रहा था। जिसके बाद वो वहां पहुंचे ओर अश्लील गाना बजाने से मना किया। जिसके बाद कुछ युवकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने रथ को जब्त कर लिया। युवको के हमले से हरलाखी थाना के एसएचओ भी बुरी तरह से घायल हो गए।अश्लील गाना को लेकर पुलिस विभाग को निर्देश दिया गया है। इसको लेकर पुलिस काफी सक्रिय हैं। वहीं, इस निर्देश के बाद हरलाखी थाना प्रशासन अश्लील गाना पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *