सुधाकर सिंह ने दिया उपमुख्यमंत्री का साथ ,सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही जिम्मेदार .

सुधाकर सिंह ने दिया  उपमुख्यमंत्री का साथ ,सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही जिम्मेदार .
BIHAR : बिहार में सियासी मामले एक तरफ गरमाई नजर आती है तो दूसरी तरह पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधते हुए। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (SUDHAKAR SINGH)  इन दिनों लगातार तेजस्वी यादव के तरफ एक उम्मीद की किरणे ले कर खड़े नजर आ रहे है। जी हां तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री पर जो कृषि मंत्री नाराज रहते थे उन्होंने मीडिया से बात करते वक़्त उपमुख्यमंत्री का साथ देते हुए नजर आये। दरअसल उपमुख्यमंत्री तमिलनाडु दौरा पर उस वक़्त गए थे जब एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वायरल वीडियो देख कर विपक्ष ने भी तेजस्वी यादव पर तंज कसने से पीछे नहीं रहे उन्होंने ये तक कह डाला कि उपमुख़्यमंत्री को केक खाने का वक़्त था लेकिन मजदूरों पर हो रहे अत्याचार पर मिलने का वक़्त नहीं था।सुधाकर सिंह ने दिया करारा जवाब

सुधाकर सिंह ने तेजस्वी यादव का बचाव करते हुए कहा कि, बिहार और तमिलनाडू के मीडिया का भाषा में अंतर होने के कारण यह खबर जब तक सामने आई तबतक उपमुख्यमंत्री का दौरा खत्म हो चुका था। भाषाई समस्या होने के कारण यहां की खबर वहां तक नही जाती है और वहां की खबर यहां तक आने में समय लगती है। वहीं, सुधाकर सिंह ने तमिलनाडू में हुई घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि, मैं इस मामले में सरकार से कड़ी कदम उठाने की मांग करता हूं। सतब ही उन्होंने कहा कि आज अपनी रोजी-रोटी को चलाने के लिए बिहार के लोग त्रिपुरा से तमिनाडू, काश्मीर से लेकर असम जाते हैं। जहां उनके साथ मार-पीट की जाती है। बिहार में रोजगार ना होने के कारण करोड़ो लोग बाहर जाकर मजदुरी करते है। इसलिए आज इस घटना पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों बराबर का जिम्मेदार है। हमलोग अभी भी बिहार का विकास करने में असफल हैं। आज बिहार की जो दुर्दशा है उसी कारण यहां के मजदूर दूसरी जगह पलायन करने पर मजबूर हैं। बिहार में न तो अच्छी शिक्षा मिल रही है और न ही रोजगार। इसके आलावा कृषि और स्वास्थ्य की बात ही छोड़ दी जाए।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *