स्टार्टअप महाकुंभ 2025: बिहार स्टार्टअप्स ने बिखेरी नवाचार और प्रभाव की चमक
स्टार्टअप बिहार ने अपने जीवंत पवेलियन के माध्यम से 20 उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स को प्रस्तुत किया, जो बिहार की तेजी से उभरती स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करता है। ये स्टार्टअप्स कृषि-प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी, शिक्षा-प्रौद्योगिकी, कचरा प्रबंधन, फैशन और परिधान, ग्रामीण नवाचार तथा महिला-नेतृत्व वाले उद्यम जैसे विविध क्षेत्रों से थे—जो समावेशी और प्रभावशाली उद्यमशीलता के प्रति बिहार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
उन्होंने मुजफ्फरपुर बैग क्लस्टर की सफलता की कहानी प्रस्तुत की और बताया कि कैसे उद्यमिता समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के लिए विकास का इंजन बन सकती है।

बिहार पवेलियन को राष्ट्रीय निवेशकों, मीडिया और नीति निर्माताओं से व्यापक सराहना प्राप्त हुई, जिससे यह साबित हुआ कि बिहार नवाचार और उद्यमिता के एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है।
श्री निखिल धनराज निप्पणिकर, निदेशक (उद्योग), बिहार सरकार ने समापन दिवस पर स्टार्टअप बिहार पवेलियन का दौरा किया और वहां उपस्थित स्टार्टअप्स से संवाद किया। उन्होंने स्टार्टअप्स को तकनीक-आधारित दृष्टिकोण अपनाकर अपने व्यापार मॉडल में एंट्री बैरियर खड़ा करने और स्केलेबिलिटी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
स्टार्टअप बिहार की प्रमुख झलकियाँ – स्टार्टअप महाकुंभ 2025 में:
• बिहार स्टार्टअप फंड एवं इनक्यूबेशन प्रोग्राम्स से सहयोग प्राप्त स्टार्टअप्स की सफलता की कहानियों का प्रदर्शन
• हमारे तीन स्टार्टअप्स – EYDelta, Lady Fair और Bhojpatta ने स्टार्टअप महारथी अवार्ड और 1-1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की
• क्षेत्रीय नवाचार, ग्रामीण उद्यमिता और नीति-संचालित स्टार्टअप समर्थन विषयों पर पैनल चर्चाओं में भागीदारी
• अन्य राज्यों के स्टार्टअप मिशनों, अकादमिक संस्थानों, इनक्यूबेटरों और उत्कृष्टता केंद्रों के साथ साझेदारी
• चयनित स्टार्टअप्स द्वारा लाइव उत्पाद डेमो और निवेशकों के समक्ष पिच प्रस्तुति
स्टार्टअप बिहार एक सशक्त, आत्मनिर्भर और सतत स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में और भी गहन सहयोग के माध्यम से बिहार के अगली पीढ़ी के चेंजमेकर्स को तैयार करने की दिशा में अग्रसर है।
