मोदी सरकार के 10 साल पूरे होने पर बीजेपी NRI सेल द्वारा पटना में मोदी संगोष्ठी का आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों पर दिग्गज नेता देंगे अपने विचार
THE MODI CONCLAVE : 21 फरवरी को पटना में लगेगा नेताओं का जमघट, PM मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल के उपलब्धियों पर होगी चर्चा
पटना । राजधानी पटना के होटल मौर्य में 21 फरवरी को बिहार भाजपा एनआरआई सेल ‘THE MODI CONCLAVE’ आयोजित करेगा और यह कार्यक्रम दिन भर चलेगा। इसमें बिहार के बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार भाजपा के दिग्गज नेता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। इसमें मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के उपलब्धियों पर चर्चा होगी। बिहार भाजपा एनआरआई सेल के कन्वीनर मनीष सिन्हा की अध्यक्षता में कॉन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा।
वहीं, आयोजन को लेकर मनीष सिन्हा ने कहा कि कॉन्क्लेव में मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के तमाम उपलब्धियों पर पार्टी के दिग्गज नेता अपनी बात रखेंगे।मनीष सिन्हा ने कहा कि 2024 आम चुनाव तक मोदी सरकार अपनी दूसरी पारी खत्म कर केंद्र में 10 साल पूरे कर लेगी। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते हैट्रिक बनाने से PM नरेंद्र मोदी को कोई नहीं रोक सकता। PM मोदी के नेतृत्व में इस बार एनडीए 400 सीट लाकर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनायेगी। मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में कई ऐसे काम किए हैं, जिन्हें संवदेनशील मान कर केंद्र की पूर्ववर्ती सरकारों ने लटकाए रखा। जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का मामला हो या राम मंदिर का मुद्दा, तीन तलाक कानून हो या समान नागरिक संहिता, पूर्ववर्ती सरकारों ने मुस्लिम तुष्टीकरण के चलते इन पर कभी काम ही नहीं किया। इन सभी पहलुओं पर कार्यक्रम में चर्चा की जायेगी।
