काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी : प्रशांत किशोर

काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी : प्रशांत किशोर

Patna : तेजस्वी यादव 20 फरवरी से बिहार में ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकल रहे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर पत्रकारों ने प्रशांत किशोर (Prashant kishor) से सवाल पूछे। प्रशांत किशोर ने सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव और राजद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने भी समाधान यात्रा की थी.

बिहार के कितने लोगों और बिहार की कितनी समस्याओं का समाधान हो गया? अभी राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं, बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया? अब तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा करने से क्या होगा? सबसे ज्यादा विश्वास आपने तोड़ा है।

30-32 सालों से बिहार में लालू-नीतीश का ही राज है। इतने सालों में गरीबी मिटी नहीं, पलायन रुका नहीं, रोजगार मिला नहीं। अब किस विश्वास की बात कर रहे हैं आप? जनता इतनी बेवकूफ नहीं है।

लोग आएंगे विश्वास यात्रा में, कुछ लोग इकट्ठा भी हो जाएंगे। लेकिन, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती है। जिन लोगों ने राजद, लालू जी के बेटे की सरकार देखी है वो जानते हैं ये जात-पात, हिन्दू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते हैं।

ये इनका कैरेक्टर है। इन चार चीजों से ऊपर उठकर आरजेडी (Rjd) के लोग राजनीति नहीं कर सकते हैं।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *