सचिव उद्योग विभाग, बिहार की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद सचिवालय की बैठक

सचिव उद्योग विभाग, बिहार की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद सचिवालय की बैठक
दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को सचिव उद्योग विभाग, बिहार की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद सचिवालय की बैठक की गयी। बैठक में श्रीमती बंदना प्रेयसी, सचिव उद्योग विभाग, आलोक रंजन घोष, उद्योग निदेशक उद्योग विभाग, रवि प्रकाश, निदेशक खाद्य प्रसंस्करण, बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड के पदाधिकारी, अग्निषमन विभाग के पदाधिकारी, वाणिज्यकर विभाग के पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी, उर्जा विभाग के पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में 02 करोड़ से अधिक पूँजी निवेश के, स्टेज-1 के कुल 07 प्रस्तावों जिसमें संभावित पूँजी निवेश की राशि रू0 36. 52 करोड़ सन्निहित है को सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की आगामी बैठक में भेजे जाने हेतु अनुशंसा की गई। साथ ही कुल 03 इकाईयों में सन्नहित रु 20.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की आगामी बैठक में भेजे जाने हेतु अनुशंसा की गई। इसके अतिरिक्त 02 करोड़ तक पूँजी निवेश के, स्टेज-1 के कुल 05 प्रस्ताव जिसमें संभावित पूँजी निवेश की राशि रू0 4.68 करोड़ सन्निहित है को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गयी। साथ ही कुल 01 इकाईयों में सन्नहित रु 1.93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में मनियारपुर डेयरी प्राइवेट लिमिटेड, एस ए पी एल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, तथागत राइस प्राइवेट लिमिटेड नविता फूड्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य इकाइयो को अनुशंसा प्रदान की गयी।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *