गुजरात में 8 दिसंबर को होगा 833 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला

गुजरात में 8 दिसंबर को होगा 833 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला

गुजरात :  गुजरात मे राजनीतिक सियासत में बदलाव देखने को मिल रही है। गुजरात में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है । गुजरात में भाजपा की सरकार है । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल है। गुजरात में सोमवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही विधानसभा चुनाव का समापन हो गया। अब सभी की नजरें 8 दिसंबर को आने वाले नतीजे पर हैं। सोमवार की शाम विभिन्न सर्वे एजेंसियों और न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल के दावे सामने आए। कांग्रेस ने भी पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आमदी पार्टी से है। आप ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

सर्वे ने खोला राज दिल्ली में हो सकती है आम आदमी पार्टी की जीत

अगर हम दिल्ली के एमसीडी चुनाव की बात करें तो दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी की जितने की ज्यादा संभावना है दिल्ली में एमसीडी चुनाव के एग्जिट पोल के दावे सामने आए। सभी लोगों को दिल्ली में 7 दिसंबर यानी कल के दिनका बेसब्री से इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बोला भाजपा की एक तरफा जीत 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एग्जिट पोल पर मीडिया से बातचीत के दौरान शिमला में उन्होंने कहा गुजरात एक तरफा चुनाव है वहां दूसरी पार्टियां काफी पीछे हैं । कांग्रेस बहुत पीछे हैं आम आदमी पार्टी कुछ वोट लेगी लेकिन फिर भी गुजरात में भाजपा की सरकार रहेगी। भाजपा के लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 5 दिसंबर को  डाले गए वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोट डाले गए। इस दौरान 93 सीटों पर मतदान हुआ। कुल 61 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में थे।एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार एक बार फिर बन रही है। भाजपा को इस बार 128-144, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिलने की बात कही गई है। कुल 833 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला अब 8 दिसंबर को होगा

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *