मशहूर टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या

मशहूर टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, तो वहां के डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत ही मृत (Tunisha Sharma suicide) घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मुंबई की वालीव पुलिस सेट पर पहुंची और अब वहां पर लोगों से पूछताछ चल रही है।

बता दें कि तुनिशा शर्मा ने छोटी सी ही उम्र में एक्टिंग के करियर में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने कई पॉपुलर सीरियल और फिल्म में काम किया था। उनके अचानक सुसाइड करने की खबर से उनके फैंस को गहरा झटका लगा है। गौरतलब है कि शो के सेट पर मेकअप रूम में तुनिशा ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली। वहीं तुनिशा शर्मा के निधन पर उनके फैंस अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कमेंट के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं।

टीवी सीरियल ‘अली बाबा’, ‘दास्तान ए काबुल’ जैसे पाॉपुलर शो का हिस्सा थीं तुनीषा शर्मा। (Tunisha Sharma) फिल्म फितूर (fitoor) के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharath Malhotra) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ फिल्म ‘बार बार देखो’ (baar baar dekho) में काम किया है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *