CM नीतीश कुमार ने 342.31 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न पुलिस भवनों का उद्घाटन

CM नीतीश कुमार ने 342.31 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न पुलिस भवनों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने 342.31 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न पुलिस भवनों का उद्घाटन तथा 684.17 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न पुलिस भवनों का किया शिलान्यास

CM नीतीश कुमार ने 342.31 करोड़ रू० की लागत से नवनिर्मित विशेष सुरक्षा दल भवन पटना, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गया, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) एवं 74 थाना भवनों सहित 174 पुलिस/गृह रक्षा वाहिनी/अग्निशमन भवनों का उद्घाटन किया।

साथ ही 684.17 करोड़ रू० की लागत से निर्मित होने वाले 108 थाना भवनों सहित कुल 150 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया। बड़े स्तर पर थाना के भवनों का निर्माण कराया गया है। बचे हुए चार थानों के भवनों का भी निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।

बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम को बेहतर ढंग से कार्य करते रहना है। नवनिर्मित भवनों के मेंटेनेंस पर भी ध्यान बनाए रखने को कहा है। सभी थानों में लैंडलाइन हमेशा फंक्शनल रखने का निर्देश दिया है। लोगों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्ती करने का निर्देश भी दिया है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *